संत मरियम स्कूल में मिक्सड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

मेदिनीनगर :- मिक़्सड मार्शल- आर्ट्स एडभान्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन संत मरियम विधालय के कजरी शाखा में किया गया। संत मरियम विधालय के चारों शाखाओं के कराटेकारो ने हिस्सा लिया। कैंप का शुभारंभ विद्यालय प्रचार्य कुमार आर्दश ने दीप प्रवजवलित कर किया। प्रशिक्षण शिविर में कराटेकारो को प्रशिक्षण मुख्य मार्शल- आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार, सेन्साई सकेन्दर प्रजापति, सेन्साई नटवर पांडेय, सेन्साई आशुतोष कुमार, सेन्साई गोल्डी कुमारी, सेम्पाई अमित प्रजापति, सेम्पाई मखारिया, इत्यादि प्रशिक्षकों ने सेल्फ- डिफेंस, नाँईन चाँक, डंडा, कटाना, शाई, थ्री स्टार नाईन -चाँक, काता, ग्रप- फाईट, फ़्लाईग-किक, इत्यादि का प्रशिक्षण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार आदर्श ने कहा कि बच्चों को प्रेरित करने के लिए विद्यालय के द्बारा मार्शल- आर्ट्स शिविर का आयोजन किया गया। विषेश रुप से लड़कियों को सेल्फ- डिफेंस में प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि समय आने पर अपना रक्षा स्वयं कर सके। मार्शल- आर्ट्स सिखने से शरीर स्वस्थ्य एवं निरोग रहता हैं।

Scroll to Top