मध्य विद्यालय सबानो को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय करने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता मो0 मुमताज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के आप्त सचिव ने शिक्षा सचिव को आवश्यक कारवाई का दिया निर्देश

पलामू : हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बेनिकला पंचायत के राजकीय कृत मध्य विद्यालय सबानो को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता मो0 मुमताज ने राज्य के मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय सारी अर्हता पूरा करता है।मध्य विद्यालय सबानो को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने से बेनिकला पंचायत के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा उपलब्ध होगा।उन्होंने बताया कि वर्तमान में सबानो मध्य विद्यालय से हुसैनाबाद उच्च विद्यालय की दूरी करीब 10 किलोमीटर है।जिसके कारण गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक तक शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के उपरांत उनके वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र देकर आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया है।सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि 10 किलोमीटर तक दायरे में एक भी उच्च विद्यालय नही है।उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग की है।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि सबानो मध्य विद्यालय एक स्वच्छ वातावरण में गांव के बीच 3 एकड़ भूमि पर अवस्थित है। विद्यालय में 17 कमरा उपलब्ध है, विद्यालय परिसर में एक बड़ा खेल मैदान भी है। इस विद्यालय में बेगमपुरा ,झरी खुर्द,बेनिकला,बजरडीह व एकडरी समेत कई अन्य टोला के छात्र-छात्राए अध्ययनरत हैं।

Scroll to Top