स्वस्थ्य रहने के लिए जैविक खाद का उपयोग करें: नरेश पासवान

पलामू: जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बुधवार को पथरा पंचायत सचिवालय परिसर में प्रदान संस्था रांची की टीम पहुची, इस मौके पर पथरा पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार पासवान ने विभिन्न जिलों से आये हुए दीदियों को माला, कांपी कलम देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद सुनिल कुमार वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से पंचायतों में जागरूक होंगे जिससे पंचायत का बेहतर में विकास होगा। वही मुखिया संघ अध्यक्ष नरेश कुमार पासवान ने कहा कि क्षेत्र में स्वस्थ्य रहने के लिए जैविक खाद का उपयोग करे। भुपेश कुमार ने कहा कि संस्था पिछले चालीस वर्षों से भारत के विभिन्न राज्यों में कार्य करती आ रही है, हमारा कार्य कृषि गरीबी भुख मुक्त पंचायत न्यूट्रीशन, महिला सशक्तीकरण, महिला शिशु स्वास्थ्य, ग्रामीण व्यवस्था किसान विकास के ऊपर कार्य कर रही है। यह ज्ञान की अदान-प्रदान यात्रा एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट भूखमुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत प्रदान के पांच जिलों से नागरिक सहायता केन्द्र एन सीके के 15 दीदीयों के साथ कार्यक्रम किया गया। उन्होने आगे कहा कि यहां कृषि तकनीक जैविक खेती व पंचायत प्रबंधन स्कीम का सही उपयोग करने के लिए जल संसाधन अच्छी तरीका, ज्ञान एंव गुणवता की अच्छी जानकारी अति आवश्यकता है! मौके पर भुपेंद्र कुमार भुपक राज्यनितीकी विशेषज्ञ प्रदान राची, माधुरी देवी गुमला, सरिता कुमारी बसिया गुमला, चम्पा देवी अडकी खुटी, रुबी देवी पदमा हजारीबाग, हिरामणी देवी लोगरदागा, शयराबानो जीरीडिह बोकारो, उषा देवी प्यारी साहु, गायत्री देवी, मुनीता उरांव, रीता कुमारी, आशा तोपनो सहित अन्य लोग मौजुद थे।

Scroll to Top