
विकास कुमार/News27Dsr
पलामू: जिले के हुसैनाबाद में राष्ट्रिय नाई महासभा हुसैनाबाद के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथी मनाई गई. सुबह 10 बजे दिन में भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर मैदान में स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें समाज के नेता सामाजिक कार्यकर्ता लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत रत्न जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर जी को उनके पुण्यतिथि पर दिल से याद करते हुए श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हुसैनाबाद प्रखंड के सचिव (राष्ट्रीय नाई महासभा) संतोष कुमार ठाकुर ने कहा की समाज में सभी वर्ग के लोग कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान के साथ याद करते हैं. क्योंकि स्व. कर्पूरी ठाकुर एक समाज या एक वर्ग के नेता नही थे वो तो जन जन के नेता थे सर्व समाज के नेता थे. इसी लिए उनको जननायक कहा जाता है. गरीब गुरबा, वंचित, पिछड़ा अतिपिछड़ा के मसीहा थे. आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी बीजेपी सरकार ने भारत रत्न के उपाधि से जननायक को सुशोभित कर नाई समाज को गौरवान्वित करने का काम किया. कार्यकर्म में विशेष रूप से शक्ति पासवान, दिनेश पासवान और मुख्य रूप से विजय ठाकुर, अमरेश ठाकुर ,रविरंजन कुमार ठाकुर, भिकारी ठाकुर, अरुण ठाकुर, राजेश सिपाही, अशोक ठाकुर, सुभाष ठाकुर, शक्ति ठाकुर, मुकेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजीव ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया.