राष्ट्रीय नाई महासभा के जपला इकाई ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

विकास कुमार/News27Dsr

पलामू: जिले के हुसैनाबाद में शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा जपला हुसैनाबाद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन रूद्रा मैरेज हॉल में किया गया. सबसे पहले राष्ट्रीय नाई महासभा के सभी सदस्यों ने भारत रत्न जननायक स्व कर्पुरी ठाकुर मैदान में भारत रत्न जननायक स्व. कर्पुरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्प, रंग अबीर, गुलाल उनके चरणों पर चढ़ाया गया. इसके बाद रूद्रा में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने आपस में रंग अबीर गुलाल एक-दुसरे को लगाकर होली उत्सव मनाया गया.

इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. सभी ने समाज को गांव से शहर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया साथ ही सालों से कटिंग दर में बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि इसे बढ़ाने की जरूरत है और बहुत बातें पर चर्चा हुई. होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से अनुमंडल अध्यक्ष दिनेशर ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर प्रखंड सचिव संतोष कुमार ठाकुर , मनोज कुमार ठाकुर,पुर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, रविरंजन कुमार ठाकुर, भिखारी ठाकुर, अशोक ठाकुर,सुभाष ठाकुर, अमलेश कुमार ठाकुर , अरुण ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, सिपाही , किशोर ठाकुर के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Scroll to Top