मृतक के नाम पौधारोपण करने से मिलती है उनकी आत्मा को चिरशांति : डॉ कौशल

पलामू : हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह वरीय भाजपा नेता विनोद सिंह के बड़ी मम्मी की श्राद्ध में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने मृतक राजकुमारी देवी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पर्यावरणविद डॉ कौशल ने मृतक के नाम पर उनकी यादगार में उनके परिजनों को थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा दान किया। इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, झामुमो नेता छेदी खान, भाजपा नेता डॉ अजय कुमार जायसवाल, राजद नेता विनय कुमार सिंह यादव, कांग्रेस नेता, धनंजय तिवारी,कमलेश सिंह समेत काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।।